728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर मटके एवं तरबूज भेंट.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर मटके एवं तरबूज भेंट.....

संत नगर - बजरंग सेना समिति द्वारा भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुकृपा एसोसीएटस पर पानी पीने के मटके, तरबूज एवं खरबूज पं. राजकुमार गर्ग को भेंट कर आशीर्वाद लिया एवं ठण्डाई वितरण की गयी। बजरंग सेना समिति के अर्चक पुरोहित पं0 राज कुमार गर्ग ने बताया कि मटका दान करने से कई तरह के पुण्य और लाभ मिलते हैं। यह दान खासकर गर्मी के मौसम में विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। मटका दान करने से घर में सुख.समृद्धि आती है लक्ष्मी जी की कृपा हमेशा बनी रहती है और लोगों को कष्टों से मुक्ति मिलती है। समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि तरबूज का दान करने से धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी दोनों तरह के लाभ मिलते हैं। धार्मिक रूप सेए तरबूज का दान करना पुण्य कर्म माना जाता है और यह भगवान को प्रसन्न करता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से, तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी और पोषक तत्व होते हैं। जो शरीर को हाइड्रेट और ऊर्जावान रखने में मदद करते हैं। समिति के सलाहाकार प्रभु मूलचंदानी ने बताया कि वैशाख मास में खरबूजा दान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस अवसर पर समिति सचिव एडवोकेट बृजकिशोर सेन ने पं. राज कुमार गर्ग से आशीर्वाद लिया।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर मटके एवं तरबूज भेंट..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com