AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- साई बाबा मंदिर समिति भक्त मंडल द्वारा समिति के 18 स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूम धाम से निकाली सॉई बाबा की भव्य पालकी....
संत हिरदाराम नगर के कैलाश नगर स्थित साई बाबा मंदिर समिति भक्त मंडल द्वारा समिति के 18 स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूम धाम से मनाया गया स्थापना दिवस समारोह निकाली सॉई बाबा की भव्य पालकी ।कार्यक्रम आयोजक आचार्य पंडित गंगाराम भार्गव जी ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी साँई बाबा मंदिर साँई रेसिडेंसी कैलाश नगर 12 मार्च मंदिर में संगीत में सुंदरकांड का पाठ किया गया वही 13 मार्च को भव्य पालकी निकाली एवं शाम को साई बाबा की मां आरती की गई उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया वही साई पालकी में भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मोहन सोनी,वार्ड 2 की पार्षद कुसुम चतुर्वेदी ,योगेश वासवानी , राधे महाराज, प्रथ्वीराज त्रिवेदी, शामिल हुए यहां विधि विधान से साई बाबा पालकी की पूजा अर्चना की गई साई पालकी में ऊंट घोड़े साई रथ , भगवान शिव एवं साई बाबा के स्वरूप मैं कलाकार मौजूद थे बैंड डीजे ढोल ताशा की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और नाचते गाते हुए चल रहे थे साई पालकी यात्रा कैलाश नगर, मथाई नगर, पूजा श्री कॉलोनी, सीटीओ, देवलोक कॉलोनी ,से होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई जगह-जगह पर साई पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रमोद तिवारी, संजय वाधवा,डॉ एके सिंह राधै महाराज , प्रथ्वीराज त्रिवेदी एच आर सिंह , अभिषेक सिंह , एमके सिंह, कमल रामानी, सुभाष पांडे, टीकाराम पटेल, रवि मीणा, देवेंद्र गौर, अजीत पंजवानी बड़ी संख्या में साई भक्त मौजूद थे


0 Comments:
Post a Comment