AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में हुई समिति के आगामी कार्यकर्मों पर चर्चा..
भोपाल एक बार फिर 22 मार्च को दौड़ेगे भोपाल का सिंधी समाज भोपाल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व उल्लास में मनाये जाने के लिए सिंधी मेला समिति अपने पूरे परिवार के साथ तैयार है। चेटीचाँद के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सोमवार को कबीर कुटिया में समिति द्वारा होली मिलन समारोह एवं आगामी कार्यक्रमों के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान सभी लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दी।
साथ ही आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक को संबोधित करते हुए सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने कहा कि आगामी 20 मार्च को सिंधी सेंट्रल पंचायत द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया हा रहा है जिसमे हम सभी को अपने परिवार एक ईष्ट मित्रो के साथ शामिल होना है और समाज में एकता का संदेश देना है। इसके अलावा सिंधी मेला समिति द्वारा शहीद हेमू कालानी की जयंती के उपलक्ष्य में 22 मार्च को सिंधी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। यह मैराथन सुबह 5 बजे लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन से शुरू होगी। इसमें 3 श्रेणियां होंगी 2.5 किमी, 5 किमी और 11 किमी की होगी, 2.5 किमी मैराथन दौड़ सनसिटी से नीना पैलेस यू-टर्न होकर लालघाटी से वापस सनसिटी तक होगी। 5 किमी की दौड़ सनसिटी से नीना पैलेस यू-टर्न, लालघाटी चौराहा, वीआईपी रोड और इंपीरियल सेब्रे होते हुए सनसिटी तक होगी और 11 किमी की दौड़ वीआईपी रोड से यू-टर्न होते हुए वापस सनसिटी पहुंचेगी, इस वर्ष 5 और 11 किमी की दौड़ में पहली बार रेनर्स को टाइमिंग चिप भी लगाई जाएगी। इसके अलावा 45 मिनट का जुम्बा डांस सेशन युवाओ के लिए काफ़ी खास रहेगा, सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी।दरयानी ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। सिंधी मेला समिति ने सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से…अध्यक्ष मनीष दरयानी महासचिव नरेश तलरेजा समिति के संरक्षक के एल दलवानी, घनश्याम पंजवानी मीटिंग का संचालन राम आसुदानी और भावना जगवानी के द्वारा किया गया इन सभी के साथ वरिष्ठ समाज सेवी प्रदीप अर्थवानी,दिनेश मेघानी, राजकुमार वाधवानी,महेश बजाज,हरीश विधानी,कपिल भाटिया,दीपक राजानी,कमलेश चंदवानी के साथ महिलाओं में किरण वाधवानी,शकुन देवरख्यानी,भावना ललवानी,कविता चंदवानी,दीपांशी सबनानी,सिया आसुदानी,पूजा भाटिया,भारती ठक्कर,कोमल वाधवानी एवं अन्य मौजूद रहे!


0 Comments:
Post a Comment