728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- देश में बढ़ती एलपीजी गैस की कमी और बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण का अनोखा प्रदर्शन....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- देश में बढ़ती एलपीजी गैस की कमी और बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण का अनोखा प्रदर्शन....


भोपाल - देश में लगातार बढ़ रही रसोई गैस (LPG) की कीमतों और आपूर्ति में हो रही कमी के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस की इकाई युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण द्वारा आज हुजूर विधानसभा क्षेत्र के खजुरी सड़क गांव में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया ।युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण के अध्यक्ष राहुल मंडलोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर चाय बनाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कमी के कारण आम जनता को पुनः पारंपरिक चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।


राहुल मंडलोई ने कहा कि सरकार की नाकामी के चलते रसोई गैस की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और लगातार बढ़ते दामों से मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल साबित हो रही है।मंडलोई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो युवक कांग्रेस व्यापक स्तर पर बड़ा जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।इस प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव रोहित राजोरिया, मनोज राजपूत, दशरथ राजपूत,सोहन मेवाड़ा , राय सिंह परिहार, दशरथ नागर, संजय ठाकुर, राजेश पटेल, विनोद राजपूत, सतीश मारण, दीपक मेवाड़ा, मुकेश मेवाड़ा (उपसरपंच), कैलाश विश्वकर्मा, रवि परिहार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।युवक कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी और महंगाई तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।




  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- देश में बढ़ती एलपीजी गैस की कमी और बढ़ते दामों को लेकर युवक कांग्रेस भोपाल ग्रामीण का अनोखा प्रदर्शन.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com