728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली के विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली के विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम.....

मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की शिक्षण पद्धति, नियमों तथा मूल्यों से परिचित कराना था।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्रद्धेय सिद्ध भाऊ, संस्था सचिव घनश्याम बूलचंदानी, विद्यालय प्राचार्य ए. एन. मणिकंडन, उपप्राचार्या दिव्या कृपलानी, प्रधानाध्यापिका (विद्यासागर पब्लिक स्कूल) मिष्ठी वासवानी,

कोऑर्डिनेटर मिनी नायर तथा कक्षा पहली के हेड टीचर्स सोनी ग्वालानी, प्रतिभा दुबे एवं तसनीम बानो सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था अध्यक्ष श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय समय-समय पर अभिप्रेरक सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास करता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय के साथ सक्रिय सहभागिता निभाएं, जिससे वे भविष्य में जिम्मेदार एवं संस्कारवान नागरिक बन सकें। प्राचार्य ए. एन. मणिकंडन ने अपने स्वागत उद्बोधन में अभिभावकों का विद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उनके विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय आगामी वर्षों में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं उत्तम संस्कार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानाध्यापिका मिष्ठी वासवानी (विद्यासागर पब्लिक स्कूल) ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों ने अब तक सीखने की आनंदमयी यात्रा का अनुभव किया है और आगे भी वे सकारात्मक वातावरण में सीखते हुए प्रगति करेंगे। उपप्राचार्या दिव्या कृपलानी ने अभिभावकों को विद्यालय के नियमों, व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध विश्वस्तरीय सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कोऑर्डिनेटर मिनी नायर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य द्वारा कक्षा पहली के हेड टीचर्स का अभिभावकों से परिचय कराया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी द्वारा अभिभावकों को पक्षियों के लिए मिट्टी के सकोरे एवं दाना भेंट स्वरूप वितरित किए गए, जिससे पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की शिक्षिका विशिका पंजवानी द्वारा किया गया।।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- मिठी गोबिंदराम पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली के विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन कार्यक्रम..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com