AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संस्कार स्कूल में सिंधी महिला पंचायत द्वारा मेराथन रनर गोविंद लालवानी का किया गया सम्मान....
संत नगर - संस्कार स्कूल, बैरागढ में सिंधी महिला पंचायत (अध्यक्षा किरण वाधवानी) द्वारा सजग नारी सम्मेलन रखा गया था। जिसमें गोविंद लालवानी (मेराथान रनर) का सम्मान किया गया। गोविंद लालवानी का कहना है कि अगर आपको समाज सेवा या परिवार की सेवा करना है तो सबसे पहले अपने आपको स्वस्थ रखना पडेगा। गोविंद लालवानी इसके पहले कई मेराथान में भाग लेकर विजय हासिल कर चुके है। सिंधी महिला पंचायत गोविंद लालवानी के उज्जवल भविष्य की कामना करती है। इस अवसर पर संस्कार स्कूल के शिक्षाविद बसंत चेलानी, बजरंग सेना समिति के महासचिव गुरदास रामचंदानी, कपडा एसोसीएशन के चन्द्रप्रकाश इसरानी, भाजपा नेता राजेश बेलानी, पत्रकार दिलीप मंगतानी, झूलेलाल चालीहा महोत्सव के अध्यक्ष ओमप्रकाश रीझवानी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

0 Comments:
Post a Comment