728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :-विश्व महिला दिवस पर साधु वासवानी युवा क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :-विश्व महिला दिवस पर साधु वासवानी युवा क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ....

विश्व महिला दिवस के अवसर पर साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय, संत हिरदाराम नगर भोपाल द्वारा संचालित साधु वासवानी युवा क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया।क्लब संयोजक श्याम शाक्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। महिलाओं की शक्ति और संवेदनशीलता से प्रेरणा लेते हुए हमें प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।क्लब के संस्थापक डॉ. अनुपम सेलट ने बताया कि साधु वासवानी युवा क्लब समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर क्लब की समन्वयक डॉ. रश्मि सिलारपुरिया एवं क्लब अध्यक्ष मोहित नरवरिया सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।



  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :-विश्व महिला दिवस पर साधु वासवानी युवा क्लब द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com