728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों द्वारा किए गए उर्त्कष्ठ प्रदर्षन के लिये सम्मानित किया गया

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों द्वारा किए गए उर्त्कष्ठ प्रदर्षन के लिये सम्मानित किया गया 

साधु वासवानी स्वशासी महाविद्यालय मे महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में वार्षिक पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वर्ष सत्र 2025-26 में शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों द्वारा किए गए उर्त्कष्ठ प्रदर्षन के लिये सम्मानित किया गया । यह अंलकरण समारोह, संत हिरदाराम नगर से पधारे परम् श्रध्द् सिध्द भाऊ तथा मुख्य अतिथि डॉ0 राधा सुखानी, एम. डी. पब्लिक हेल्थ ऐज्यूकेटर, षिकागो यू.एस.ऐ. एवं गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ0 सुगनी चंद सुखानी तथा विषेष अतिथि  महेष दयारामानी की गरिमामयी उपस्थिति में संम्पनन हुआ। पुरस्कार अलंकरण कार्यक्रम की शुरूआत माननीय अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर की गई । तदपंरात साधु वासवानी शैक्षणिक संस्था के अध्यक्ष  दयालदास डेटानी एवं महासचिव  राजेन्द्र मनवानी व कोषाध्यक्ष दिनेश वासवानी, प्राचार्य डॉ० ए.के. सिंह द्वारा फूलमाला एवं पुष्प गुच्छ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।

साधु वासवानी महाविद्यालय के अध्यक्ष  दयालदास डेटानी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें उन्होने अतिथियों का स्वागत किया। महासचिव  राजेन्द्र मनवानी द्वारा महाविद्यालय की प्रगति को विस्तार से बताया तथा विद्यार्थी हित में अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य महोदय द्वारा महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम, गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा आगे उन्होने बताया कि महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिषत रहा।महेश दयारामानी, जीव सेवा संस्थान द्वारा उन सभी विद्यार्थियों को जिन्होंने विभिन्न गतिविधियों में स्थान प्राप्त किए है उन्हे बधाई दी तथा उन्होने कार्यक्रम में पधारे परम् श्रध्देय श्री सिद्ध भाऊ जी के मार्गदषन को सफल जीवन बनाने के लिये आत्मसात करने का आग्रह किया। साथ ही दयारामानी जी ने महाविद्यालय के एज्युकेष्नल सोसाईटी द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम दिवंगत ट्रस्टियों के नाम’’ कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही उन्होने शिकागो से पधारी डॉ राधा सुखानी जी का स्वागत करते हुए , स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की बात भी कही । गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ0 सुगनी चंद सुखानी ने प्रतिभाषाली छात्राओें को बधाई दी तथा षिक्षा की महत्ता पर प्रकाष डाला तदुपंरांत कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शिकागो से पधारी डॉ राधा सुखानी जी ने अपने वक्तव्य में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा जीवन के तीन क्षेत्रों में सफलता विषय पर विस्तृत चर्चा की तथा इस बारे में कुछ विद्यार्थियों से संवाद किया। आगे उन्होने सच्ची सफलता पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों से केवल भौतिक सफलता के पीछे न भागने का आग्रह किया बल्कि उस सफलता पर ध्यान देने की जरूरत है जिसमें व्यक्ति को सुख शांति एवं संतोष की अनुभूति हो । साथ ही उन्होने ज्ञान का आदान-प्रदान तथा गूढ़ चिंतन के माध्यम से अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए पर ध्यान आर्कषित किया। विद्यार्थी को केवल डिग्री के पीछे नहीं बल्कि उससे मिलने वाले ज्ञान की बात करनी चाहिए तथा सोषल मिडिया से निष्चित दूरी बनाने पर जोर दिया । अंत में कार्यक्रम में पधारे परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी ने अपने उदबोध्न में विद्या को ही सबसे बड़ा धन बताते हुए समाज की प्रगति में योगदान की बात कही तथा विद्यार्थियों को लगन एवं मेहनत से आगे बढ़ने के लिये शुभकामनाएँ दीं तथा विधार्थियों के विकास के लिये साधु वासवानी एजुकेशन सोसायटी एवं प्राध्यापकों द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिये साधुवाद दिया । उन्होंने शिक्षा का महत्व एवं उसका समाज में सम्मान की बात रखते हुए अपना वक्तव्य समाप्त किया ।साधु वासवानी एज्यूकेशल सोसयटी के पदाधिकारीयों द्वारा मुख्य अतिथि अध्यक्ष एवं विशेष अतिथियों का स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह की शुरूआत में माननीय अतिथियों द्वारा महाविद्यालय के ठमेज ैजनकमदज का ।ूंतक सानिया अलि, बी0कॉम तृतीय वर्ष को तथा ठमेज ैचवतजेउंद सिध्दार्थ उपाध्याय, बी0कॉम तृतीय वर्ष को दिया गया। तत्पश्चात शैक्षणिक स्तर पर मेरिट में आने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके उपरांत वर्ष भर सांस्कृतिक गतिविधियों में अंताक्षरी, क्विज, वादविवाद, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया ।एन.सी.सी में मोहनीष मालवीय, बी0कॉम तृतीय वर्ष को ठमेज ब्ंकमज एवार्ड एवं एन.एस.एस. में कु0 नेहा यादव, बी0काम तृतीय वर्ष को बेस्ट स्वयंसेवक का एवार्ड दिया गया। खेलकूद गतिविधियों में विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया जिसमें शॉटपुट, बेडमेंटिन, शतरंज, दौड, टेबिल टेनिस में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। महाविद्यालय के छात्रसंध पदाधिकारियों को भी पुरस्कृत किया गया ।अंत में कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं सभागार में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं छात्रों का महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ0 डी.के. दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमति स्वाती सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में साधु वासवानी एज्यूकेशनल सोसायटी के पदाधिकारी तथा महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। साधु वासवानी एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा पुरस्कृत छात्र छात्राओं को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

                                           



        



  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में छात्रों द्वारा किए गए उर्त्कष्ठ प्रदर्षन के लिये सम्मानित किया गया Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com