728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- इंदौर खजूरी बायपास पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर को लेकर अब ग्रामीणों का विरोध सामने आया है।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- इंदौर खजूरी बायपास पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर को लेकर अब ग्रामीणों का विरोध सामने आया है।


 बकानिया, खोरी सहित करीब 8 से 10 गांव के ग्रामीण सड़क पर उतर आए और अंडरपास बनाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।भोपाल–इंदौर खजूरी बायपास पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के कारण आसपास के कई गांवों का रास्ता बंद होने की आशंका को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ गई है। इसी के विरोध में बकानिया,खोरी और आसपास के 8 से 10 गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां अंडरपास नहीं बनाया गया तो गांवों के लोगों को आने-जाने के लिए 2 से 3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ेगा। इससे समय और ईंधन की बर्बादी होगी, साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि फ्लाईओवर के साथ ही अंडरपास का निर्माण किया जाए,ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- इंदौर खजूरी बायपास पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर को लेकर अब ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com