728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- अयोध्या नगर में केरल की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अट्टुकल पोंगल उत्सव मनाया गया....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

भोपाल :- अयोध्या नगर में केरल की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अट्टुकल पोंगल उत्सव मनाया गया....

भोपाल में भी अट्टुकल पोंगाला बड़ी श्रद्धा से मनाया गया.राम जानकी सिद्ध हनुमान मंदिर, अयोध्यानगर, भोपाल में अट्टुकल पोंगाला बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। इस पोंगाला में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया. पोंगाला महोत्सव का नेतृत्व अखिल भारत अयप्पा सेवा संघम नारी शक्ति ने किया।

अयोध्या नगर में केरल की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अट्टुकल पोंगल उत्सव मनाया गया। इस पूजा में महिलाएं देवी भद्रकाली को स्वयं को अर्पित करती हैं। यह पूजा देश और स्थानीय लोगों की समृद्धि के लिए की जाती है। पूजा शुभ मुहूर्त में सुबह 9:40 बजे शुरू हुई और दोपहर 2:15 बजे समाप्त हुई, जिसके बाद भोजन वितरण का भव्य आयोजन किया गया। अखिल भारत अय्यप्पा सेवा संगम भोपाल के अध्यक्ष पी अनिल नायर ने बताया कि यह पूजा पिछले छह वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं ने इस पूजा में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष एमएनजी पिल्लई, संगम सचिव टीजी अनिलकुमार, नारी शक्ति अध्यक्ष शम्मी हरीश और अखिल भारत अय्यप्पा शिव संगम और संगम नारी शक्ति के सभी समिति सदस्य उपस्थित थे

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- अयोध्या नगर में केरल की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अट्टुकल पोंगल उत्सव मनाया गया.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com