728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सिंधी मेला समिति द्वारा 22 मार्च को सिंधी मैराथन का आयोजन.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- सिंधी मेला समिति द्वारा 22 मार्च को सिंधी मैराथन का आयोजन.....

1 हज़ार से अधिक युवा होंगे शामिल, जुंबा सहित कई कार्यक्रम होंगे आयोजित भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेतीचांद के उपलक्ष्य में आगामी 22 मार्च को सिंधी मैराथन का आयोजन करने जा रही है। इस सिंधी मैराथन में सभी आयु वर्ग के लिए प्रतिभाग कर सकते हैं। सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि शहीद हेमू कालानी, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत को याद करते हुए सिंधी मेला समिति द्वारा 22 मार्च को सिंधी मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, यह दिन युवाओं में देशभक्ति और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की भावना को भी विशेष रूप से प्रेरित करेगा। दरयानी ने बताया कि यह मैराथन सुबह 5 बजे लालघाटी स्थित सनसिटी गार्डन से शुरू होगी। इसमें 3 श्रेणियां होंगी इस सिंधी मैराथन ने 45 मिनट का जुम्बा डांस सेशन युवाओ के लिए रखा गया है। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी। दरयानी ने बताया कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। सिंधी मेला समिति ने सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी जी को इस सिंधी मैराथन में हरी झंडी देने के लिए आमंत्रित किया गया है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सिंधी मेला समिति द्वारा 22 मार्च को सिंधी मैराथन का आयोजन..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com