728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के अध्यक्ष संत सिद्ध भाऊ ने नवनिर्मित भवन किया अवलोकन...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के अध्यक्ष संत सिद्ध भाऊ ने नवनिर्मित भवन किया अवलोकन...

सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के अध्यक्ष संत सिद्ध भाऊ जी ने एयरपोर्ट रोड गांधीनगर स्थित सेवा सदन के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया। इस दौरान के.एल. रामनानी एवं सेवा सदन के डायरेक्टर कुशल धर्मानी ने संत सिद्ध भाऊ जी को अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली उपचार सुविधाओं, आधुनिक तकनीक, अनुभवी डॉक्टरों की टीम तथा सेवा सदन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक मशीनों, साफ-सफाई, सुव्यवस्थित वार्डों तथा मरीजों के लिए बनाई गई सुविधाओं को देखा।

उन्होंने कहा कि सेवा सदन का यह नया भवन न केवल भव्य है बल्कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखकर अत्यंत सुव्यवस्थित तरीके से बनाया गया है। यहां पर मरीजों को जो चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, वे वास्तव में सराहनीय हैं। उन्होंने बताया कि सेवा सदन का उद्देश्य सदैव से ही जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना रहा है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों ने सेवा सदन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की तथा संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके पूर्व संत सिद्ध भाऊ जी ने सुखमनी साहिब पाठ किया और हवन पूजन कार्यक्रम का षुभारंभ किया। कार्यक्रम में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के सचिव हीरो ज्ञानचंदानी, जीव सेवा संस्थान के सचिव महेष दयारामानी, राजकुमार मूलचंदानी, ए.सी साधवानी, के.एल.रामनानी, कर्नल मदन देषपांडे, के.एल लोहाना, पी.जे माहेष्वरी, संत सेवक एल.सी जनियानी, हीरो केसवानी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।


Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट के अध्यक्ष संत सिद्ध भाऊ ने नवनिर्मित भवन किया अवलोकन... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com