728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर महिला नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण....

AJAY CHOUKSEY MO - 9893323269

भोपाल :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर महिला नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण....

सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण: 55 प्रतिशत महिला कर्मचारी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 पर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय द्वारा सभी महिला नेत्र रोगियों की आंखों की बीमारी की निःशुल्क जांच की जायेगी।महिला रोगी इस सुविधा का लाभ पूर्वान्ह 10 से अपरान्ह 3 बजे तक सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय में प्राप्त कर सकेंगी। अस्पताल प्रबंधन ने सभी महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर अपने नेत्रों की जांच कराने की अपील की है।सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय महिला सशक्तिकरण का ज्वलंत उदाहरण है। यहां कुल 276 कर्मचारियों में से 152 महिला कर्मचारी सेवारत हैैं, जो कुल संख्या का 55 प्रतिशत है।खास बात यह है कि अस्पताल में कार्यरत सभी 14 नेत्र चिकित्सक महिलाएं ही हैं, जो अपनी संपूर्ण दक्षता, संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ मरीजों का उपचार कर रही हैं।सेवा सदन प्रबंधन का अनुभव है कि महिला कार्मिक अपेक्षाकृत ज्यादा करूणा और आत्मीयता के भाव से रोगियों की सेवा करती हैं, यही कारण है कि यह अस्पताल सेवा और सहायता के मामले में राजधानी के अग्रणी चिकित्सा संस्थाओं में से एक है।सेसनेचि ट्रस्ट के सचिव हीरो ज्ञानचंदानी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं तथा कहा कि सेवा सदन की महिला चिकित्सकों और कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवाओं के कारण ही यह संस्थान नेत्र सुरक्षा के अपने सेवा उद्देश्य को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर महिला नेत्र रोगियों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com