728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संत नगर में नुक्कड़ वाली माता मंदिर में गूंजा भक्ति का स्वर, कन्या पूजन व हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संत नगर में नुक्कड़ वाली माता मंदिर में गूंजा भक्ति का स्वर, कन्या पूजन व हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....

संत नगर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण के बीच हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, कन्या पूजन एवं मां भगवती को चुनरी अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर हिंदू समाज के लोगों ने ‘ॐ’ का उच्चारण करते हुए विजय मंत्र के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्ति के स्वर से गूंज उठा।नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रतिदिन मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर कन्या पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि नवरात्रि के दिनों में कन्या के रूप में मां भगवती का वास माना जाता है।

श्रद्धा और भक्ति भाव से कन्या पूजन करने, उन्हें भोजन कराने और सामग्री भेंट करने से मां भगवती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।उन्होंने बताया कि अष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद घट विसर्जन किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा, जीतू कटारिया, भूपेंद्र सिंह गुर्जर, दयाराम मेहर, त्रिलोकयानी, जीतू हेमनानी, पूजा देश, दीपक खैरकर, पार्वती पांडे, राधा राजपूत, दुर्गा वाहिनी की पार्वती जी, रोहित चौहान, रोहित परमार, अनिल बाथम, श्याम कनौजिया, विष्णु प्रसाद बाथम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संत नगर में नुक्कड़ वाली माता मंदिर में गूंजा भक्ति का स्वर, कन्या पूजन व हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com