728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- हिंदी भवन में गूंजेगा सनातन का स्वर: विद्वानों के मंगल उद्बोधन से आलोकित होगी "सनातन हिंदू धर्मसभा"

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- हिंदी भवन में गूंजेगा सनातन का स्वर: विद्वानों के मंगल उद्बोधन से आलोकित होगी "सनातन हिंदू धर्मसभा"

भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना के संवर्धन एवं संरक्षण के उद्देश्य से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित हिंदी भवन में एक भव्य सनातन धर्म सभा का आयोजन दिनांक 01/ मार्च/ 2026 दिन रविवार दोपहर 02 बजे से समापन समय तक किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना के दृष्टिकोण से भी अत्यंत प्रेरणादायी माना जा रहा है। इस पावन अवसर पर देश के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, विद्वान, धर्माचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा नगर एवं नगर के बाहर से पधारने वाले अनेक विद्वान अपनी उपस्थिति से इस सभा को गौरवान्वित करेंगे। इस ऐतिहासिक धर्मसभा में राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख व्यक्तित्वों का सान्निध्य प्राप्त होगा, जिनमें विशेष अतिथि के रूप में भी प्रियंक कानूनगो जी जो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के प्रतिष्ठित सदस्य हैं, सभा के मुख्य अतिथि के रूप में हुजुर विधायक रामेश्वर शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में चेतन भार्गव उपस्थित रहेंगे। उक्त सभा में नगर एवं नगर के बाहर से पधार रहे धर्माचार्य वैदज्ञ पौराणिक आचार्य पंडित बृजेश भार्गव लेखराज  शर्मा संजय चौबे डॉ रमेश प्रसाद त्रिपाठी डॉक्टर मनोज शास्त्री  विदिशा आचार्य रवि शास्त्री कृष्ण चेतन जय महाराज संत हिदाराम नगर चित्रकूट डॉक्टर शिवदत्त मिश्र जी पंडित कपिल शर्मा अवधेश चौबे एवं राजपुरोहित आदि की मंगल ज्ञानमयी वाणी को श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा । आयोजक योगेन्द्र शास्त्री ने कहां कि सनातन धर्म सभा का मूल उद्देश्य भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों—धर्म, सत्य, करुणा, सेवा और राष्ट्रभक्ति—का प्रचार-प्रसार करना है। वर्तमान समय में जब भौतिकवाद और आधुनिकता के प्रभाव से युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं से दूर होती जा रही है, तब इस प्रकार की धर्मसभाएं समाज को उसकी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। आयोजक आचार्य पंडित योगेन्द्र शास्त्री ने बताया कि यह धर्मसभा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को पुनः जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- हिंदी भवन में गूंजेगा सनातन का स्वर: विद्वानों के मंगल उद्बोधन से आलोकित होगी "सनातन हिंदू धर्मसभा" Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com