AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- विराट सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।
बैरागढ़ में निकली विशाल चुनरी यात्रा, बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बैरागढ़ में विराट सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।संस्थान के अध्यक्ष रामू केवट ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाती है। इसी क्रम में इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया।चुनरी यात्रा संकट मोचन हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करती हुई सीहोर नाका स्थित माता मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन किया गया।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।इस अवसर पर राम बंसल, प्रदीप मेवाड़ा, दीपक मेहरा, शुभम केवट, संतोष रजक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अध्यक्ष बंटी ने पूरी यात्रा की व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी संभाली।


0 Comments:
Post a Comment