AJAY CHOUKSEY MO - 9893323269
भोपाल :- युवा सदन कार्यालय पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया....
रामेश्वर शर्मा के युवा सदन कार्यालय पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और फूलों की होली खेलते हुए भजनों पर जमकर झूमे। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा भी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।होली मिलन कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला,जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि होली का त्योहार ऐसा अवसर है जब हिंदू समाज एकजुट होकर सनातन संस्कृति की जय-जयकार करता है। उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष भी आने वाला है
, जिसे लेकर समाज में उत्साह और उमंग का माहौल है।उन्होंने बताया कि 14 मार्च को शाम 5 बजे अटल पथ पर भगवा यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबियों के शामिल होने की उम्मीद है।इसके साथ ही 18 मार्च को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अंत में विधायक रामेश्वर शर्मा ने सभी को होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं



0 Comments:
Post a Comment