728x90 AdSpace

Latest News

भोपाल :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म “शतक” देखने पहुंचे - रामेश्वर शर्मा

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

भोपाल :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म “शतक” देखने पहुंचे - रामेश्वर शर्मा


 राजधानी भोपाल के कोलार में विधायक रामेश्वर शर्मा 100 युवा साथियों व कार्यकर्ताओं के साथ कोलार के थिएटर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म “शतक” देखने पहुंचे।RSS के शताब्दी वर्ष पर रिलीज इस फिल्म में 1925 में परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ के राष्ट्र सेवा और हिंदू जागरण के 100 वर्षों के इतिहास को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है।


फिल्म के उपरांत विधायक शर्मा ने कहा कि संघ ने जनमानस को संगठित कर राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया और हर नागरिक को परिवार मानकर सेवा की परंपरा स्थापित की। युद्ध, बाढ़, भूकंप, महामारी जैसी हर आपदा में संघ के स्वयंसेवकों ने सदैव निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य किया है।उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्षों की साधना, सेवा और समर्पण का संदेश ही फिल्म “शतक” का मूल प्रेरक तत्व है। विधायक शर्मा ने नागरिकों से आह्वान किया कि राष्ट्र के परम वैभव, सांस्कृतिक गौरव और प्राचीन भारत की पुनर्स्थापना के लिए एकजुट होकर आगे आएं। उन्होंने युवाओं से संघ की शाखाओं से जुड़कर संस्कारवान और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत बनने का आह्वान किया, ताकि भेदभाव मिटाकर राष्ट्र को उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सके।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: भोपाल :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म “शतक” देखने पहुंचे - रामेश्वर शर्मा Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com