AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- चैती चांद पर्व पर निकलने वाली विशाल और भव्य शोभायात्रा के आयोजन शोभायात्रा 20 सांस्कृतिक कार्यक्रम 21....
संत हिरदाराम नगर :- चैती चांद के पावन पर्व के अवसर पर भगवान झूलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा 20 मार्च 2026 को तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम 21 मार्च 2026 को आयोजित किए जाएंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रण दिया गया।इस दौरान सिंधु समाज एवं हीरो हिन्दू फैंस क्लब के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया
।साथ ही चैती चांद पर्व पर निकलने वाली विशाल और भव्य शोभायात्रा के आयोजन को लेकर संत हिरदाराम नगर क्षेत्र के संत-महात्माओं से भी भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया गया। संत-महात्माओं ने आश्वस्त किया कि वे इस पावन अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर समाज का उत्साह बढ़ाएंगे।इस अवसर पर संस्था सिंधु समाज और हीरो हिन्दू फैंस क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे।


0 Comments:
Post a Comment