728x90 AdSpace

Latest News

नई दिल्ली :- सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से शिवरीनारायण के विकास पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से प्रतिनिधिमंडल की भेंट

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

नई दिल्ली :- सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से शिवरीनारायण के विकास पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से प्रतिनिधिमंडल की भेंट 

भारत सरकार के माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पावन तीर्थ शिवरीनारायण के विकास एवं सांस्कृतिक संवर्धन के विषय में सौजन्य भेंट की गई। इस अवसर पर शिवरीनारायण नगर पंचायत के अध्यक्ष राहुल थवाईत तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय अग्रवाल जी उपस्थित रहे।भेंट के दौरान शिवरीनारायण की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई तथा नगर के समग्र विकास के लिए तैयार विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) मंत्री महोदय को सौंपा गया।

प्रतिनिधिमंडल द्वारा उन्हें शिवरीनारायण आगमन हेतु सादर आमंत्रित भी किया गया।इस अवसर पर परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर जी का आशीर्वाद भी दूरभाष के माध्यम से माननीय मंत्री को प्राप्त हुआ। सद्गुरु ने शिवरीनारायण की आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यहीं वह पावन भूमि है जहाँ भीलनी माता शबरी के प्रेम से अर्पित झूठे बेर भगवान राम ने स्वीकार किए थे। यह प्रसंग भारतीय संस्कृति में समानता, समरसता और सामाजिक एकता का अद्वितीय संदेश देता है। इस प्रेरणा को व्यापक रूप से प्रसारित कर समाज में व्याप्त जातिगत विभाजन और वर्ग संघर्ष जैसी चुनौतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।

भेंट के दौरान माननीय मंत्री महोदय को माता शबरी मंदिर शिलान्यास, त्रिवेणी वाटर स्पोर्ट्स के शुभारंभ, इनडोर स्टेडियम के लोकार्पण तथा शिवरीनारायण महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया गया। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए शिवरीनारायण आगमन के लिए 10 से 20 अप्रैल 2026 के मध्य, संभावित तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित करने पर सहमति प्रदान की।यह भेंट शिवरीनारायण को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Next
This is the most recent post.
Older Post
  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: नई दिल्ली :- सद्गुरु ऋतेश्वर के आशीर्वाद से शिवरीनारायण के विकास पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से प्रतिनिधिमंडल की भेंट Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com