728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- एल वी एस ग्रुप आफ स्कूल्स गांधीनगर में होगा संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ हर घर दीपक हर घर दिवाली.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- एल वी एस ग्रुप आफ स्कूल्स गांधीनगर में होगा संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ हर घर दीपक हर घर दिवाली.....

500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमारे आराध्य प्रभु श्री राम पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 दिनांक 22 जनवरी 2024 के शुभ दिन श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में विराजित होंगें। श्री राम मंदिर के भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं श्रद्धेय सिद्ध भाऊ जी के मार्गदर्शन में संचालित एल.वी.एस. ग्रुप ऑफ स्कूल्स में एक संगीतमय भव्य सुदंरकाण्ड का पाठ दिनांक 20 जनवरी 2024 दिन शनिवार शाम 6ः30 बजे से लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया है।इस उपलक्ष्य में विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है जिसमें सभी विद्यालयों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा, दीपक जलाए जाऐंगें एवं भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस भव्य समारोह में संस्था के सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- एल वी एस ग्रुप आफ स्कूल्स गांधीनगर में होगा संगीतमय सुंदरकाण्ड का पाठ हर घर दीपक हर घर दिवाली..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com