AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- समिति उपाध्यक्ष जीतू शिवनानी का जन्मदिन सुखमनी साहिब का पाठ एवं श्रीराम ध्वजा देकर मनाया गया
सुखमनी साहिब का पाठ करने से समस्त दुखों का अंत होता है- द्रोपदी धनवानी संत नगर - बजरंग सेना समिति के उपाध्यक्ष जीतू शिवनानी का जन्मदिन दीदी द्रोपदी धनवानी जी द्वारा प्रातः 06ः00 बजे से सुखमनी साहिब का पाठ सारी संगत द्वारा कर एवं समिति के नेतृत्व में श्री रामध्वजा देकर मनाया गया। दीदी द्रोपदी धनवानी द्वारा उदबोधन में बताया गया कि ‘सुखमनी सुख अमृत प्रभु का नाम भगत जना के मन बिश्राम’’ प्रातः काल जो सुखमनी का पाठ करता है वो अमृत के समान रहता है, उस अमृत को पीने के बाद समस्त रोगों से मुक्ति मिल जाती है। सारे दुखों का अंत होता है। समिति के अर्चक पुरोहित पं0 राज कुमार गर्ग ने जीतू शिवनानी के सराहनीय कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की। समिति के अध्यक्ष देवानी ने जीतू शिवनानी के कार्य प्रातः काल उठकर पशु पक्षियों को दाना पानी देना, असहाय, पीडित मानवों की सेवा करना बताया गया। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, अर्चक पुरोहित पं0 राज कुमार गर्ग, गुरदास रामचंदानी, राज बिजोरिया, प्रभु मूलचंदानी, लखन शिवनानी, वासु देवानी आदि उपस्थित थे।
0 Comments:
Post a Comment