AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित......
शुक्रवारए दिनांक 12 जनवरी 2024ए संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नेशनल कैडेट कोर ए ई.सेल और इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउसिंल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए।इसका मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद की जंयती पर उनके जीवन और शिक्षाओं से छात्राओं को प्रेरित करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉण् डालिमा पारवानीए रासेयो के कार्यक्रम अधिकारीए एनण्सीण्सीण् की केयरटेकरए समस्त प्राध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉण् डालिमा पारवानी ने इस आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य उनके दर्शनए सिद्धांतए विचार और आदर्शों को अन्य लोगों तक पहुंचाना है। सूर्य नमस्कार के माध्यम से हम सभी स्वस्थ एवं निरोगी रहते है। महाविद्यालय की छात्रा कुण् साक्षी इसरानी ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सविस्तार प्रभावी ढंग से अपनी बात कहीं। डॉण् चंद्रा पालीवालए डीन साइंस के कुशल मार्गदर्शन में सभी ने सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर सभी को 27 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन दीपिका सक्सेनाए कार्यक्रम अधिकारीए रासेयो द्वारा किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा इस सफल आयोजन पर सभी को हार्दिक बधाई दी गई।
0 Comments:
Post a Comment