AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्लेहोटल में आयोजित होगा नारी शक्ति को समर्पित एक विशेष आयोजन
भोपाल 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, नारी शक्ति को नमन करने का एक विशेष दिन है, इस विशेष दिन को और ख़ास बनाने के लिए वोमेंस विंग, प्लेओटल एवं एसडीएफ़सी ड्रीम इवेंट द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर लालघाटी स्थित प्लेहोटल इन्न एरिया में शाम 4 बजे नारी शक्ति को नमन करने के उद्देश से महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, हमारी संस्कृति में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि रहा है, इसलिए इस विशेष अवसर पर हम उन समस्त महिलाओं का सम्मान करेंगे जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रो में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और अनेकों उपलब्धिया हासिल की है। इसके अलावा महिलाओं के मनोरंजन के लिए विशेष रूप से अलग अलग अलग तरह के गेम्स, फैशन शो, रेड कारपेट वॉक, डांस वर्कशॉप, लाइव म्यूजिक, गिफ्ट्स, अलग अलग प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन के साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा गौर (राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार) को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
0 Comments:
Post a Comment