AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया भारत में जन्म लेते ही हम भारतीय हैंः रामेश्वर शर्मा
परमहंस संत हिरदाराम साहिब के आशीर्वाद एवं श्रद्धेेय सिद्ध भाऊ के मार्गदर्शन में शिक्षण संस्था लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ एज्यूकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल, एल.वी.एस प्ले ग्रुप स्कूल एवं वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल गांधीनगर में देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र परिषद के बच्चों को शपथ भी दिलाई गई।गांधीनगर के लक्ष्मीदेवी विक्योमल शर्राफ उ.मा. विद्यालय, प्रेरणा किरण पब्लिक स्कूल, एल.वी.एस प्ले ग्रुप स्कूल एवं वीना चार्ली दासवानी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में इस अवसर पर हुजूर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामेश्वर शर्मा, वार्ड क्रं 1 के पार्षद लक्ष्मण राजपूत एवं पूर्व पार्षद बलवीर यादव मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रम का प्रारंभ झण्डा वंदन और राष्ट्रगान के साथ किया गया एवं छात्रों द्वारा तैयार परेड की सलामी भी दी गई।इस शुभ अवसर पर रामेश्वर शर्मा ने कहा हम सब भारतीय हैं इसका हमें गर्व होना चाहिए। हमें सदैव अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए, जिस प्रकार हम माता-पिता का सम्मान करते हैं उसी प्रकार हमें भारत माता का भी सम्मान करना चाहिए, मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं होता, हम खुशनसीब हैं कि जन्म से ही हम भारतीय हैं। उन्होंनें आसमान में गुब्बारे छोड़कर स्वाधीनता अमर रहे का जयघोष किया। वार्ड क्रं 1 के पार्षद आदरणीय लक्ष्मण राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि हमें आजादी बड़े बलिदानों, त्याग, समर्पण भाव से मिली है। हमें इसकी सदैव रक्षा करनी चाहिए। पूर्व पार्षद बलवीर यादव ने कहा बच्चों के रूप में हिन्दुस्तान हमारे सामने हैं यही बच्चे आगे चलकर हिन्दुस्तान का रूप लेते हैं और देश की आजादी अक्षुण रहे इसके लिए हम कर्तव्यबद्ध हैं, हमारा लक्ष्य अखण्ड भारत है।संस्था के सचिव रमेश हिंगोरानी ने परम श्रद्धेय संत हिरदाराम साहिब एवं श्रद्धेय सिद्ध भाऊ को नमन करते हुए बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी तथा श्रद्धेय सिद्ध भाऊ हमेशा कार्यक्रम में हमारे बीच में आर्शीवचन के रूप उपस्थित रहते हैं पर श्रद्धेय सिद्ध भाऊ का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आज उपस्थित नहीं हुए हैं, बच्चों को कहा श्रद्धेय भाऊ हमेशा स्वस्थ रहें सभी मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करें एवं हमारे कार्यक्रम में हमेशा मार्गदर्शन एवं आर्शीवचन के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भाऊ ने आशीर्वाद के रूप में पेन देते हैं सभी बच्चों को संस्था द्वारा पेन आशीर्वाद के रूप में दी गई। छात्र परिषद के सदस्यों को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई एवं शाला संचालक योगेश हिंगोरानी, प्रशासनिक अधिकारी नीलेश हिंगोरानी एवं समस्त विद्यालयों के प्राचार्यों ने स्वाधीनता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। इस छात्रों द्वारा तैयार विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य-नाटिका पेश किए गए। इस अवसर पर समाजसेवी खूबचंद भागचंदानी, सेवकराम लालवानी, लालचंद भोजवानी, संजीव शर्मा, भगत सिंह, लखकुमार गुरनानी, सोनू वरलानी, अनिल मुठेले, शेवकराम लालवानी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कोमल टहिलयानी एवं आभार प्राचार्या जयश्री ममतानी द्वारा व्यक्त किया गया
0 Comments:
Post a Comment