728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्व: प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्व: प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व: राजीव गांधी की जयंती मुख्य चौराहे पर मनाईं गई इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जितेंद्र डांगा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक मारण, आनंद सबधाणी उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी उपस्थित थे इस अवसर पर राजीव गांधी जी को याद करते हुए पूर्व प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे उन्होंने देश में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवाओं को मतदान का अधिकार 21 वर्ष की उम्र से घटाकर 18 वर्ष किया इस अवसर पर राजीव जी को याद करते हुए ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण ने कहा कि भारत आज सूचना प्रौद्योगिकी की सुपर शक्ति बन चुका है और इसमें कम्प्यूटर की भूमिका अहम् है आज हर नागरिक की यह ज़रुरत बन गया है इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सबधाणी ने कहा कि   राजीव गाँधी के नेतृत्व में देश ने  आधुनिकीकरण एवं खुशहाली के नए युग में प्रवेश किया जिसके परिणामस्वरूप देश की जनता ने कांग्रेस को 400 सीटें देकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज मनवानी , राम भरोसे भगवानिया , जगदीश सांवले , दिलिप ज्ञानचंदानी ने भी अपने विचार रखे  यहां पर कार्यक्रम का संचालन माधु चांदवानी ने किया तथा आभार घनश्याम लालवानी ने व्यक्त किया इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेजा सिंह सोढी मनोहर सतानी महेश गुरबानी नरेंद्र केवलानी  राम लेखवानी विशणु मारण मोहन चदनानी राजकुमार धानुक शम्मी गंगवानी  लक्षमदास वासवानी पुनम यादव अनिल टेकचंदानी साहिल खान अजित फुलवानी दीपक रामरखयानी बबलु टेकचंदानी जगदीश विश्वकर्मा इस्माइल मुकेश मालवीय अर्जुन सिंह चौधरी सहित बङी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे 

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में स्व: प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com