728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- विशाल जोनस्तरीय निरंकारी महिला संत समागम (सत्संग) सम्पन्न.....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- विशाल जोनस्तरीय निरंकारी महिला संत समागम (सत्संग) सम्पन्न.....

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से जोनल इंचार्ज अशोक जुनेजा एवम संयोजक महेश वीधानी के मार्गदर्शन से संत निरंकारी सत्संग भवन बैरागढ मेें विशाल जोन स्तरीय महिला संत समागम ग्वालियर से पधारी उच्च कोटि की ज्ञान प्रचारक संत बहन आशा सिंह चौहान की पावन हुजूरी में सम्पन्न हुआ। बहन ने सतगुरु के संदेश को आगे बढाते हुए कहा कि आज की महिलाएं मजबूर नहीं मजबूत है।
सतर्क व जागरुक नारी पूरे समाज को बदल सकती है आज की नारी भिन्न भिन्न क्षेत्रो व स्थलो पर सम्मान प्राप्त कर चुकी है। नारी शक्तियों की स्वामिनी है। नारी परिवार की धुरी है व अपने बच्चे की पहली गुरु है। स्थिर से मनुष्य का जन्म होता है स्त्री से मनुष्य का विवाह होता है स्त्री से चलता है नारी राजा तक को जन्म देने वाली है इसलिए स्त्री का जननी के रुप में भी महत्व हैं। नारी घर को स्वर्ग बनाकर समाज को रोशन करती है व अपने कर्तव्य के प्रति जागरुक रहती है। प्रेम के सूत्र में बंधी रहती है। नारी प्रेम की महासागर है। मातृत्व के भाव से सराबोर है सहनशीलता की भंडार है समर्पण ओर त्याग की देवी है। संवेदनशील है व धैर्य के सागर में डूबकी लगाने वाली है। यदि हम निरंकारी मिशन का इतिहास देख्ेा तो निरंकारी मिशन में भी माता बुधवंती राजमाता, कुलवन्त कौर माता सविन्द्र एवं वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज इन्होने सत्य की मशाल को पूरे विश्व के कोने कोने तक पहुंचा दिया है। निरंकारी महिलाए जहां मिशन की आध्यात्मिक शिक्षाओ का पालन कर रही हैे वही कर्तव्यनिष्ठता व समाज में सम्मानीय स्थान प्राप्त कर रही है। जिस प्रकार माता सीता मांग में सुंदर भर रही थी तो भक्त हनुमान ने पूछा कि यह सुंदर क्यो लगा रहे हो तो माता सीता ने कहा इससे तुम्हारे स्वामी खुश हेाते है और इतिहास गवाह है कि भगवान हनुमान ने अपने पूरे शरीर पर सिन्दुर डालकर अपने प्रभु परमात्मा को खुश किया। इस संत समागम का उददेश्य भी यही है कि आज की नारी शक्ति को आध्यात्मिक गुणो द्वारा जागरुक किया जा सके ताकि वह देश समाज और घर परिवार में अपनी भूमिका तय कर सके।
इस संत समागम सत्संग की विशालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस संत समागम में प्रदेश भर के 20 शहरों से हजारों की संख्या में बहने सत्संग का आनंद लेने उपस्थित हुई एवं इन सभी श्रद्धालुओं के लिए हर व्यवस्था की गयी थी। ग्वालियर से पधारी संत बहन का गुलदस्ता देकर स्वागत बहन विनितिका जुनेजा, बहन बबीता विधानी, बहन निशा टेकवानी, बहन सुरजीत कोर, बहन सुषमा ग्वालानी, बहन अनिता औड आदि द्वारा किया गया।इस सत्संग में लंगर, डिस्पेंसरी, ज्ञान कक्ष, प्याउ, निरंकारी साहित्य अनेको अनेक व्यवस्थाएं की गयी थी। उपरोक्त महिला संत समागम की सुंदर व्यवस्था क्षेत्रीय संचालक अखिलेश यादव, संचालक अशोक नाथानी, विलास जादव, संचालिका सुरजीत कोर, सहायक संचालिका निशा टेकवानी, शिक्षक विजय कृपलानी, मनोज इसरानी, शिक्षिका सुषमा गुवालानी, अनिता ओड, सहायक शिक्षक विजय नाथानी  आदि द्वारा की गयी एवं सत्संग का सुंदर संचालन बहन वर्षा नाथानी द्वारा किया गया।


प्रवक्ता 

कन्हैयालाल साधवानी

संत निरंकारी मण्डल

बैरागढ जोन 24-ए म.प्र.

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- विशाल जोनस्तरीय निरंकारी महिला संत समागम (सत्संग) सम्पन्न..... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com