AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- राम मंदिर निर्माण के लिए वी एस एस संस्था ने दिया 211 किलो चांदी की ईंटों का दान।
अयोध्या में दुबई, हॉन्गकॉन्ग, अमेरिका, नेपाल, भारत के बड़े पदाधिकारियों ने की शिरकत- आनंद सबधाणी
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठन के बाद राम मंदिर निर्माण को लेकर दान की प्रक्रिया पूरे देश में शुरू हो चुकी है। दान की इस प्रक्रिया में सभी समाज बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इस कड़ी में विश्व सेवा संगम संस्था द्वारा इसी विशेष कार्य में अपना योगदान देने का संकल्प लिया था जिसको मूर्त रूप देने के लिए 26 जनवरी को अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए 211 चांदी की ईंटों का दान अलग-अलग देशों में रह रहे संस्था की पदाधिकारियों के सहयोग से दिया गया। विश्व सेवा संगम संस्था द्वारा अयोध्या में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की अधिक जानकारी देते हुए संस्था के इंटरनेशनल युवा प्रेसिडेंट एवं जाने माने शिक्षाविद आनंद सबधाणी ने बताया कि हमारी संस्था विश्व सेवा संगम संस्था द्वारा विगत दिवस उत्तर प्रदेश में श्री राम भगवान की जन्म भूमि अयोध्या में जाकर 1 किलो वजन की 211 चांदी की ईंटें संतों के आशीर्वाद से अयोध्या में मंदिर निर्माण समिति के महासचिव चंपत राय को भेंट की गई साथ ही रामलला की सायंकालीन आरती एवं दर्शन भी किए।ट्रस्ट के चंपत राय ने विश्व सेवा संगम संस्था के सभी सदस्यों को राम मंदिर के लिए सहयोग देने पर आभार व्यक्त किय इस अवसर पर लखनऊ से पूज्य शिव शांति आश्रम से साईं मोहनलाल, डॉ राजू मनमानी, डॉ पितांबर , गोपाल, गुरमुखदास, जयकिशन, दीपक, विजय, कृपाल, अमर, भारती सहित अलग-अलग प्रदेशों के अध्यक्ष व समाजसेवी विशेष रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे।
0 Comments:
Post a Comment