728x90 AdSpace

Latest News

बैरसिया :- दिल्ली में किसानों के नाम पर हुई हुड़दंग की भारतीय किसान संघ ने की घोर निंदा।

 सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233

बैरसिया :-  दिल्ली में किसानों के नाम पर हुई हुड़दंग की भारतीय किसान संघ ने की घोर निंदा।


बैरसिया।। देश की राजधानी दिल्ली में 26 जनवरी को जो हुआ उसका पूरा देश गवाह है जो उपद्रव्य हुआ,तोड़फोड़ हुई, पुलिस के साथ अभद्रता हुई उसको लेकर पूरे देश मे रोष व्याप्त है किसानों का संगठन भारतीय किसान संघ भी दिल्ली में हुई घटना को लेकर काफी नाराज है उसने दिल्ली में हुई घटना कि निंदा की और किसानों से ऐसे लोगो से सावधान रहने और देशभक्त किसान संगठनों के साथ जुड़ने की अपील की है भारतीय किसान संघ के मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ने बुधवार को बैरसिया के रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता की इस दौरान मीडिया से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत के गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जो भारत के किसानों के नाम पर हुड़दंग हुआ है उसकी भारतीय किसान संघ घोर निंदा करता है दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान,पुलिस पर जानलेवा हमला ट्रैक्टरों का पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश करना ,बसों में तोड़फोड़ एवं पत्थरबाजी करना,पुलिस के साथ हुए समझौते को तोड़कर गलत रास्तों से दिल्ली में जबरजस्ती घुसकर तांडव मचाना,सब कृत्य निंदनीय है ठाकुर ने आगे कहा कि भारतीय किसान संघ गणतंत्र दिवस पर ऐसे कृत्यों को राष्ट्रद्रोही मानता है देश के किसान ऐसे अराष्ट्रीय कृत्य करने वालों से सावधान रहें व देश भक्त किसान संगठनों से जुड़े इस अवसर पर किसान संघ के भौपाल जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश दांगी, जिला मंत्री गिरवर सिंह राजपूत, जिला कोषाध्यक्ष भरत मीणा और जिला मीडिया प्रभारी विनय सिंह पटेल भी मोजूद रहे।आपको बता दे कि भारतीय किसान संघ आरएसएस का सहयोगी संगठन है किसान आंदोलन में भारतीय किसान संघ ने भारत बंद का समर्थन नही किया था मगर उसने कृषि कानूनों में सुधार करने की बात जरूर कही थी।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बैरसिया :- दिल्ली में किसानों के नाम पर हुई हुड़दंग की भारतीय किसान संघ ने की घोर निंदा। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com