AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- गुरुनानक मण्डल के स्वास्थ्य स्वयंसेवको की कार्यशाला सम्पन
भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व एंव प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुनानक मण्डल के प्रत्येक बूथ पर 4 सदस्यों की टोली का गठन किया गया , जो कोरोना की जागरूकता के लिए कार्य करेगी ,इस अभियान को भाजपा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान का नाम दिया है इसके लिए गुरुनानक मण्डल के स्वास्थ्य स्वयंसेवक की कार्यशाला ईदगाह हिल्स कम्युनिटी हॉल में आयोजित की गई , कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा सभी राजनीतिक दल चुनाव लड़ने के लिए और सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते है, भारतीय जनता पार्टी एक मात्र
ऐसा राजनीतिक दल है जो सत्ता के लिए नही बल्कि सेवा के लिए चुनाव लड़ती है। लोक कल्याण के लिए कार्य करना और अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना ही भाजपा का मूल मंत्र। इस अवसर पर सांसद संध्या राय ने कहा कि इस समय हम सभी कोरोना महामारी के दूसरे चरण का सामना कर रहे हैैं और तीसरे चरण की आशंकाएं भी जताई जा रही है जिसे देखते हुए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान सेवा भाव के साथ लोगों तक मदद और राहत के उद्देश्य को लेकर अभियान के तहत भाजपा के हेल्थ वाॅलिंटियर की टीम कार्य करेंगी।सहप्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने कहा कि जब भी हम लोगों को तकलीफ में परेशानी में देखते है तब सामान्य रूप से दया की भावना आती है, परन्तु हमारे मन में दया की नहीं सेवा की भावना आनी चाहिए। तभी हम सही मायने में लोगों की पीड़ा को दूर कर पाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विकास वीरानी ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा भाव के साथ भाजपा के इस पुनित स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें हेल्थ वाॅलिंटियर के रूप में प्रत्येक बूथ में जाकर लोगों की सेवा करनी है, उनकी सहायता करनी है, उन्हें जागरूक करना है और बताना है कि कोरोना से कैसे बचें, कोरोना के लक्षण दिखने पर क्या करें,, कहां जांच करवाएं, होम आइसोलेशन में कैसे रहें, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, मास्क अनिवार्य रूप से पहने। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा वैक्सीन को लेकर फैलाए गए भ्रम को दूर करते हुए लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ता लगातार सेवा भाव से लोगों की सेवा में जुटे रह,आइए हम सब मिलकर भाजपा के स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में सेवा भाव के संकल्प के साथ आगे बढ़ने लोगों को जागरूक करने और कोरोना को हराने का संकल्प लेते है। इस अवसर पर महेश मकवाना, संजय मिश्रा, सुमित रघुवंशी, राजा शर्मा, सुकांति ठकुरिया, रामसेवक चौरसिया, यतीन मकवाना, सुरिया बाजी, विष्णु राजपूत, भगवनदास ढालिया, अजय प्रजापति, महेंद्र कटकोले, नरेंद्र ठाकुर, , निककी ठाकुर उपस्थित थे ।
0 Comments:
Post a Comment