728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- पं. जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे - मारन

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- पं. जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे - मारन

संत नगर - देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु की 59वीं पुण्यतिथि संत हिरदाराम नगर ब्लाक कांग्रेस के तत्वाधान में नगर निगम काम्पलेक्स के पास नेहरु पार्क स्थित पं. नेहरु जी की प्रतिमा के समक्ष मनाई गई। सर्वप्रथम पं. नेहरु जी की प्रतिमा पर मालार्पण किया गया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक मारन ने श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा कि पं नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे 200 वर्ष अंग्रेजो की गुलामी के पश्चात् देश की भागदौड पं नेहरु जी के हाथ मेें आई थी उस समय देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा था लेकिन उनकी मेहनत व लग्न देश में औद्योगिक क्रांति लाई
 उन्होने कई उद्योग, कई बांधो का निर्माण करवाया जिससे सिंचाई हो सके ओर देश हरा भरा हों। कांग्रेस नेता माधु चांदवानी ने कहा कि पं नेहरु ने जो बडे बडे उद्योग लगाए व योजनाऐं शुरु की। अब भाजपा सरकार उनको बेचने का कार्य कर रही है। जिसके कारण देश में बेरोजगारी, गरीबी दिनोंदिन बढती जा रही है। इस अवसर पर राम भरोसे भगवानिया, दिलीप ज्ञानचंदानी, घनश्याम लालवानी, महेश गुरबानी ने भी पं नेहरु जी के जीवन पर विचार रखे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में मनोहर सतानी, प्रकाश वीधानी, सुरेश सिंगरोली, विष्णु मारण, अनिल टेकचंदानी, नरेन्द्र केवलानी, हरीश साधवानी, अजीत फुलवानी, साहिल खान, ओमप्रकाश नामदेव, गगन भागर्व, दिनेश विश्वकर्मा, कन्हैया नागदेव, समर खान, भजू जाटव, करन सूर्यवंशी आदि शामिल हैे। अंत में दो मिनट का मोन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री पं नेहरु को श्रद्धाजलि दी गयी।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- पं. जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे - मारन Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com