AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- समर्थकों ने धूमधाम से मनाया कांग्रेस नेता विश्वकर्मा का जन्मदिन....
जन्मदिन के अवसर पर किया "नारी सम्मान योजना" के पंजीयन का शुभारंभभोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेश एवं कला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा का जन्मदिन क्षेत्रवासियों और कांग्रेसजनों ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया। विष्णु विश्वकर्मा जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले अपने पैतृक ग्राम दीपड़ी स्थित लालाराम देव भगवान के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने अपने इष्टदेव के दर्शन किए। इसके बाद विष्णु विश्वकर्मा ने अपनी मां का आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात वे क्षेत्र में पहुंचे जहां ग्राम अमझरा में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राहुल मालवीय ने, झागरिया में धीरज मेहर और दीपक गुर्जर ने विश्वकर्मा का केक काटकर जन्मदिन मनाया। सांकल टांडा में मोहन मेहर, कान्हासैया में अचल सिंह ठाकुर, ब्रजेश राजपूत ने जन्मदिन मनाया। संत हिरदाराम नगर में पार्षद एवं ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सवधानी पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने विष्णु विश्वकर्मा का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। वही नीलबड़ क्षेत्र में जनपद पंचायत फंदा के पूर्व अध्यक्ष अनोखी पटेल ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्र वासियों के साथ विष्णु विश्वकर्मा का जन्मदिन मनाया, इसके अलावा फंदा में पूर्व जनपद सदस्य मनोहर नागर के प्रतिष्ठान में जन्मदिन मनाया, तो वहीं पूर्व जनपद सदस्य रामभरोसे राठौर और विनय मालवीय ने बरखेड़ा सालम में केक काटकर विष्णु विश्वकर्मा का जन्मदिन मनाया, रायसेन रोड के आदमपुर छावनी में रघुराज पराठे ने धूमधाम से विष्णु विश्वकर्मा का जन्मदिन मनाया। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर नारी सम्मान योजना के पंजीकरण का शुभारंभ भी किया गया है। आने वाले समय मे हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र में कैम्प लगाकर माताओं बहनों के फॉर्म भरवाए जाएंगे। उन्होंने मित्रों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया है।
0 Comments:
Post a Comment