728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, संत नगर में जबरदस्त आतिशबाजी....

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, संत नगर में जबरदस्त आतिशबाजी....

संत नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया गया। आतिशबाजी का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस पार्षद अशोक मारण की उपस्थिति में किया गया था। संत नगर ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता कर्नाटक की जीत से काफी उत्साहित थे और आने वाले समय में 2023 में जब मध्यप्रदेश में चुनाव होने हैं उसमें भी कांग्रेस के कार्यकर्ता जान से पार्टी को जिताने का कार्य करेंगे ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण ने कहा राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे सोनिया गांधी एवं कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से कर्नाटक में सरकार बनी कैलाश मिश्रा ने कर्नाटक की जीत पर बधाई देते हुए कहा राहुल गांधी की यात्रा एवं कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पर विश्वास किया और आने वाले 2024 में भी पूरे देश में इसी तरह का परिणाम आएगा इस मौके पर माधु चांदवानी, जगजीत सांवले, घनश्याम लालवानी, सुरेश सिंगरौली विष्णु महाराज कुमार भानु राजेश लोहा कयूम खान तुलसी जोतवानी लीलाधर पवार ओमप्रकाश नामदेव आत्माराम सूर्यवंशी दिलीप ज्ञानचंदानी नरेंद्र केवलानी शम्मी गंगवानी प्रकाश वीधानी बबलू टेकचंदानी साहिल खान गगन भाई गगन भार्गव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- कर्नाटक में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, संत नगर में जबरदस्त आतिशबाजी.... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com