AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- संत हिरदाराम गल्र्स काॅलेज की छात्राओं का डिमांस्ट्रेशन मल्टीपर्पज स्कूल, भोपाल में शैक्षिणिक भ्रमण
6 नवंबर 2024 को संत हिरदाराम राम गर्ल्स कॉलेज में वाणिज्य विभाग द्वारा रिटेल मैनेजमेंट के क्षेत्र में व्यावहारिक और प्रासंगिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से, बी.बी.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक विजिट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रिटेल मैनेजमेंट के मूल सिद्धांतों के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों द्वारा दी गई अद्यतन जानकारियां भी शामिल की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विषयानुसार कौशल प्रदान करना था, जो आधुनिक रिटेल उद्योग की मांगों के अनुसार हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ डालिमा पारवानी ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं में विषय के प्रति गहरी समझ एवं अंतर्दृष्टि विकसित करने और भविष्य में अच्छे पेशेवर बनने के लिए तैयार करते है। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को रिटेल उद्योग में आधुनिक तरीकें और तकनीकी आवश्यकताओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इस विजिट में विशेष रूप से छात्राओं ने रिटेल उद्योग में प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख अवधारणाएं और सिद्धांतों, रिटेल सॉफ्टवेयर एवं तकनीक, नवीनतम तकनीकी उपकरणों तथा सॉफ्टवेयर के प्रयोग की जानकारी प्राप्त की जिससे वे डिजिटल युग के साथ कदम मिलाकर चल सकें। इसके साथ ही ग्राहक व्यवहार और खरीदारी के पैटर्न का ज्ञान, ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने के बारे में जाना। इन्वेंटरी मैनेजमेंट और सप्लाई चेन लॉजिस्टिक्स में छात्राओं को सही समय पर उत्पाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के तरीके सिखाए गये और डेटा-चालित का प्रयोग निर्णय लेने की प्रक्रिया में डेटा का महत्व और उसका उपयोग भी कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे। इस विजिट में लगभग 40 छात्राओं ने सहभागीता की।
0 Comments:
Post a Comment