AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- नुक्कड़वाली माता मंदिर पर महाशिवरात्रि पर महाकाल भोलेनाथ का सहस्व धाराओं द्वारा विद्वान ब्राह्मण अभिषेक होगा
संत हिरदाराम नगर भी भगवान शिव भोले बाबा की आराधना के लिए जगह जगह मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जबरदस्त माहौल है। पूरा संत हिरदाराम नगर भगवान शिव की आराधना में डूबा हुआ है। नुक्कड़वाली माता मंदिर पर महाशिवरात्रि पर महाकाल भोलेनाथ का सहस्व धाराओं द्वारा विद्वान ब्राह्मण अभिषेक होगा। राम 8 बजे गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। मुख्य मार्ग स्थित भगवान शिव मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह 5 बजे से ही जल चढ़ाते देखे गए।शक्तिधाम में मेले का आयोजन शक्तिधाम महाशक्ति पीठ समिति द्वारा इर बार भी बुधवार को मां भद्रकाली शक्तिधाम मंदिर महाशक्ति पीठ में मेले का आयोजन किया गया है। मिकी दास ने बताया की नई बस्ती भोलेनाथ के मंदिर पर भी शिव बारात एवं एक कन्या का विवाह भी किया जा रहा है समिति द्वारा स्थित यह स्थान ग्राम रसूलिया पठार स्थित है जहां विशाल 15 मंदिरों में 51 देवी देवतागण विराजमान हैं, जिसमें भगवान भोलेनाथ की 8 फीट ऊंची प्रतिमा कृत्रिम पहाड़ पर शिव परिवार एवं शिवलिंग, नंदी महाराज विराजमान हैं। शिव पुराण कथा वाचक मुकेश महाराज हीरो हिन्दू अध्यक्ष हीरो फैंस क्लब भोले का दरबार साथ हीरो फैंस क्लब के महासचिव नानक दादलानी प्रभुदास मूलचंदानी मीडिया प्रभारी अशोक तनवानी मधु घनश्यानी प्रवीण होतवानी रवि लालवानी समीर राजानी नरेंद्र तहिलयानी ललित सबनानी अजीत पारदासानी राजकुमार दादवानी भगवानदास आहूजा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे समाज सेवी एवं प्रवक्ता शैलेश श्रीवास्तव ने बताया यहां सुबह से लेकर शाम तक शिवजी की पूजा, अर्चना, अभिषेक, व भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किए जांएगे। हर साल की तरह विशाल मेले का आयोजन किया गया है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। मेले में झूले, दुकाने व तरह तरह के स्टाल भी सजाए जा रहे हैं। शैलेश श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं ने इसमें शामिल होने की अपील की है।: इधर सैनिक कालोनी स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर के पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में महाकाल के रूप में करेंगे पूजन जिसमें विद्वान आचार्य पंडित राजेश शर्मा पडित दीपक मिश्रा, पंडित प्रदीप शर्मा, पंडित मिथुन शर्मा, पंडित जीवन प्रसाद तिवारी के सानिध्य में किया जाएगा। इस अवसर पर रात 8 बजे समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों का सम्मान भी किया जाएगा।
0 Comments:
Post a Comment