AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- विदवान ब्राहम्णों द्वारा किया गया सहस्त्र धाराओं से भगवान शिवजी का अभिषेक....
एवं समाजसेवियों का किया गया प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मान संत नगर - नुक्कड वाली माता मंदिर के पुजारी पं रवि पटेरिया ने बताया कि नुक्कड वाली माता मंदिर समिति प्रागण में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विदवान ब्राहम्णो पं,राजेश शर्मा, पं जीवन प्रसाद तिवारी, पं दीपक शर्मा, पं अभिषेक शर्मा, पं प्रदीप शर्मा द्वारा भगवान शिव का सहस्त्र धाराओ एवं दूध, दही, घृत, शहद, मिष्ठान से अभिषेक किया गया एवं जिन साधको की कुण्डली में पितृदोष
, कालसर्प दोष है उनके निवारण के लिए पूजा अर्चना विधि विधान से सम्पन्न कराई गयी। अंत में भगवान शिवजी की आरती कर प्रसादी वितरण किया गया। तत्पश्चात् समाज में अच्छे कार्य करने वाले समाजसेवियो का सम्मान किया गया जिनमे प्रमुख रुप से आवास संघ के अध्यक्ष सुशील वासवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, रामचंद सबनानी, हिन्दू फैंस क्लब के अध्यक्ष हिरो हिन्दू, नंदू जोशी, कमल मनसुखानी आदि शामिल है।
0 Comments:
Post a Comment