728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- टाइम मैनेजमेंट और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर सत्र का आयोजन...

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- टाइम मैनेजमेंट और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर सत्र का आयोजन...

संत हिरदाराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट ने प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल (पी एंड जी) के सहयोग से टाइम मैनेजमेंट और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर एक जानकारीपूर्ण सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य मैनेजमेंट की छात्राओं के लिए प्रोफेशनल और पर्सनल लेवल पर जानकारी प्रदान करना था। पी एंड जी कंपनी से आईं एक्सपर्ट रचना बावा ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में प्रकाश डाला और कहा कि स्वस्थ समाज स्वस्थ महिला
की वजह से संभव हो सकता है। टाइम मैनेजमेंट के विषय में उन्होंने विस्तृत रूप से उदाहरणों के माध्यम से महत्व बताया। वर्क लाइफ बैलेंस को केंद्रित करते हुए उन्होंने अच्छा स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने के तरीके के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सत्र के बाद छात्राओं ने कई प्रश्न पूछे, जिसके उत्तर वक्ता द्वारा दिए गए। सत्र में 100 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। इस तरह से यह सत्र अपने उद्देश्य की पूर्ति करने में पूर्णतः सफल रहा। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर हीरो ज्ञानचंदानी और डायरेक्टर डॉ. आशीष ठाकुर ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एस.पी.डी. क्लब को शुभकामनाएं दीं।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- टाइम मैनेजमेंट और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर सत्र का आयोजन... Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com