AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- पण्डित दीनदयाल उपाध्याय वोरवन क्लब ने किया नवनियुक्त युवामोर्चा सन्तनगर व गांधीनगर मंडल अध्यक्ष का स्वागत
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय वोरवन क्लब के संरक्षक हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी के संरक्षण में व अध्यक्ष जगदीश आसवानी के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बनने पर संत नगर मंडल अध्यक्ष रोहन केवट एवं गांधी नगर मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत ने अपने साथियों के साथ अपने कार्यकाल की शुरुआत पौधरोपण करके की,क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी ने साल पहनाकर दोनों अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी व कहा कि योवामोर्चा भाजपा की रीढ़ की हड्डी की तरह होता है,जो सन्गठन को नई मजबूती प्रदान करता है,आज सन्तनगर के अध्यक्ष रामु केवट,व गांधीनगर के अध्यक्ष आकाश राजपूत के कार्यकाल की शुरूआत पौधरोपण जैसे नेक कार्य के साथ हुई है,मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों अपनी भूमिका का अच्छे से निर्वहन करेंगे,व युवाओ को भाजपा में जोड़कर,सरकार की जनहितैषी योजनों का भी आम जन को लाभ दिलवाएंगे,भाजपा की रीति नीति के तहत पंक्ति के आख़री व्यक्ति तक का विकास हो इसमें अपन महत्वपूर्ण योगदान देंगे,कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू भैया,शेट्टी चंदनानी,सुमित आहूजा,सुनील दादलानी, सुरेश गेहानी, दिनेश सोनी,राहुल डेटानी, सुरेश टहलियानी,हिमांशु चौकीकर, प्रदीप मेवाड़ा,अखिलेश मेवाड़ा,व युवा साथी उपस्थित रहे।
0 Comments:
Post a Comment