AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-आलोक शर्मा
भारतीय जनता पार्टी गुरुनानक मंडल में त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन सिंधी कम्युनिटी हॉल ईदगाह हिल्स में आयोजित किया गया ,इस अवसर पर अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया मंडल के 87 बूथों के अध्यक्ष, महामंत्री एंव बी एल ए को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मनित किया गया,इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा की भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हे। इसको बनाने मे कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा भाजपा संगठन स्तर पर लगातार कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार करती रहती है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता गिरीश शर्मा ने कहा कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रशिक्षण के माध्यम से कार्य पद्धति को समझना और पार्टी की विचारधारा के अनुरूप जनमानस की भावनाओं में अपना एक स्थान बनाना योजनाएं हो या फिर पार्टी के कार्यक्रम उन में बढ़चढक़र हिस्सा लेना एवं अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित करते हुए मुख्यधारा में लाना यही भारतीय जनता पार्टी की कार्य पद्धति एवं रीति नीति है,इस अवसर पर महेश मकवाना, भगवनदास ढालिया,सुनील सराठे, अतुल घेंघट, रामसेवक चौरसिया,विष्णु राजपूत, यतिन मकवाना, राजा शर्मा,मुकेश सोलंकी, राजकुमारी डोंगरे, नरेंद्र ठाकुर, दीपचंद तिवारी, सुकांति ठाकुरिया बूथ अध्यक्ष , महामंत्री एंव मंडल के पदाधिकारि उपस्थित थे।
0 Comments:
Post a Comment