AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
गांधीनगर - अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि एवं राम मंदिर निर्माण एवं महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कथाव्यास लालघाटी गुफा मंदिर आचार्य परमानंद शास्त्री के मुखारबिन्द से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ दिनांक 06 मार्च से 12 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक । आज भगवान श्री कृष्ण का जन्म बड़े ही धूमधाम से मनाया श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर झूमते नजर आए। लल्ला की सुन के मैं आई यशोदा मैया दे दे बधाई। भजनों पर झूमते नजर आए। भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के दिन छप्पन भोग का प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक पं अनिल कैलाश मिश्रा ने कहा अधिक से अधिक श्रद्धालु लोग कथा में सम्मिलित हो। जनकल्याण के लिए एवं महामारी नाश के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य अतिथि महंत श्री श्री 1008 चंद्रमा दास त्यागी गुफा मंदिर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी एवं भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा एवं मुख्य यजमान अनिल मिश्रा एवं गोविंद शर्मा गोविंद दुबे ब्रज यादव, सत्य मिश्रा, दीपक शर्मा, सचिन दुबे ,आकाश भाई नितिन वेद प्रकाश नागर रवि पटेरिया ,प्रदीप शर्मा सोनू शर्मा ,अनिल मिश्रा मित्र मंडल द्वारा इस आयोजन को किया जा रहा है।
0 Comments:
Post a Comment