728x90 AdSpace

Latest News

बैरसिया :- नायसमंद गांव में रास्ते के विवाद के चलते दबंगो द्वारा हुए किसान पर हमले को लेकर भारतीय किसान संघ आया आगे शासन प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी।

सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233

बैरसिया :- नायसमंद गांव में रास्ते के विवाद  के चलते दबंगो द्वारा हुए किसान पर हमले को लेकर भारतीय किसान संघ आया आगे शासन  प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी।


किसान संघ ने लगाया आरोप आरोपियों को एक विशेष पार्टि का संरक्षण प्राप्त।बैरसिया।। राजधानी भोपाल की बेरसिया के नायसमंद गाँव में दबंगो द्वारा किए गए किसान पर हमले को लेकर भारतीय किसान संघ किसान के समर्थन में आगे आया है किसान संघ ने आपातकालीन बैठक बुलाकर पीडित किसान के समर्थन में किसान को इंसाफ दिलाने के लिए शासन और प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी दी है किसान संघ जिला मंत्री गिरवर सिंह राजपूत ने बताया कि अगर पीड़ित किसान को इंसाफ नही मिलता है तो भारतीय किसान संघ शासन प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी साथ ही किसान के खेत पर जाने के लिए रास्ते के विवाद को किसान संघ ने शासन प्रशासन की मिलीभगत बताया और आरोपियों को एक विवेश पार्टी का समर्थन प्राप्त होने और उनपर कोई कार्यवाही न होने का आरोप भी लगाया है साथ ही प्रशासन का इस मामले में ढ़ीला रवैया होना भी बताया है और कहा है कि अगर किसान के खेत पर जाने का कोई रास्ता नही है जो है उस पर दबंगो द्वारा बंद।किया गया जिससे पीड़ित किसान पिछले करीब तीन वर्षों से प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाता चला आ रहा है अगर किसान को पहले ही इंसाफ मिल गया होता तो किसान के परिवार वालो के साथ आज यह दुखद घटना नही होती 

पीड़ित किसान श्यामलाल कुशवाहा के अनुसार रविवार को सुबह खेत पर पीड़ित किसान के परिजन खेत पर काम कर रहे थे धारदार हथियारों से करीब आधा दर्जन दबंगो ने उन पर हमला किया जिसमें 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए उनका इलाज जारी है।

भारतीय किसान संघ की आपातकालीन बैठक में ये लोग रहे मौजूद प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश दांगी जिला उपाध्यक्ष कैलाश गौर जिला कोषाध्यक्ष भरत मीणा तहसील मंत्री देवेंद्र सिंह दांगी कुबेर सिंह मीणा पवन मीणा राजाराम लोकेंद्र राजपूत विनय सिंह पटेल वीरेंद्र यादव शैतान सिंह मोहन सिंह देवी सिंह बंटी मैहर हेम सिंह जगन्नाथ।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: बैरसिया :- नायसमंद गांव में रास्ते के विवाद के चलते दबंगो द्वारा हुए किसान पर हमले को लेकर भारतीय किसान संघ आया आगे शासन प्रशासन को 24 घंटे की चेतावनी। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com