AJAY CHOUKSEY M 9893323269
भोपाल :- दिव्यजीवन संस्था एवं क्लॉथ बॉक्स फाउंडेशन की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को जूते वितरण का अभियान चलाया जा रहा है|
संस्था की संस्थापक डॉ. दिव्या भरथरे ने बताया कि क्लॉथ बॉक्स फाउंडेशन के साजन वीर अब्रोल की मदद से यह अभियान चलाया जा रहा है| इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) बिजोलिया, कोटा, भीलवाड़ा, विक्रमपूरा, श्यामपुरा (राजस्थान) , चंपारण (बिहार) , के पास स्थित छोटे-छोटे गांव मे रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को जूते वितरित किए जा रहे हैं| इसमें भोपाल की नित्य सेवा संस्थानआश्रम,भोरी,खजूरी,गिट्टीफोड़ा नेहरू नगर बैरागढ़ आदि जगहों पर रविवार को जूती वितरित किए। 21 फरवरी 2021 से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 2500 से ज्यादा जूते बच्चों को पहनाए जा चुके हैं| दिव्यजीवन संस्था का लक्ष्य 5000 बच्चों को जूते पहनाना है| इसी के साथ दिव्यजीवन संस्था के सीमा भरतरे, संस्कार सोनी, विक्रम प्रताप, मोहित, नीली जैन, आकाश,सूरज,पारुल,अंकित,
निशा,रुपाली,रोहत, अमित, सोनू, तनुजा आदि अभियान से जुड़े सक्रिय सदस्य हैं|
0 Comments:
Post a Comment