AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- चिल्ड्रेन्स होप इंडिया गर्ल्स स्कूल में 76वां गणतन्त्र दिवस समारोह...
परमहंस संत शिरोमणि हिरदाराम साहिब जी के आशीर्वाद एवं परम श्रद्धेय सिद्ध भाऊ के मार्गदर्शन में शहीद हेमू कालानी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित चिल्ड्रेन्स होप इंडिया गर्ल्स स्कूल, गाँधी नगर भोपाल में 76वां गणतन्त्र दिवस समस्त विद्यालय परिवार द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें देशभक्ति की भावना और भारतीय संविधान की महत्ता का अद्भुत प्रदर्शन किया गयासमारोह का आरंभ विद्यालय प्रांगण में अकादमिक निदेशक गोपाल गिरधानी, प्राचार्या सुश्री प्रिया जैन शर्मा व मुख्य लक्ष्मण सिंह राजपूत द्वारा तिरंगा फहराने व माँ भारती, माँ सरस्वती, एवं संत जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्जलन के साथ किया गया। राष्ट्रगान की गूंज ने पूरे माहौल को गौरवशाली बना दिया। इसके बाद,छात्राओं ने एक के बाद एक प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक सम्मालित थे।असमी सिंह जाट,तमन्ना तिवारी,रिद्धिमा अहिरवार, कीर्ति शर्मा, मान्यता द्विवेदी व वैष्णवी मालवीय ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "संविधान: हमारे अधिकार और कर्तव्य" पर आधारित एक विशेष नाटिका थी, जिसमें छात्राओं ने भारतीय लोकतंत्र की गहराई और विविधता को जीवंत कर दिया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह राजपूत ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "गणतंत्र दिवस न केवल हमारे संविधान की उपलब्धियों का उत्सव है, बल्कि एक ऐसा अवसर है जो हमें हमारे देश के लिए अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।" उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए शिक्षा और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।संस्था के अकादमिक निदेशक ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि हमें अपने देश के संविधान के आदर्शों को जीवित रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। हम सभी को देश की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए। शिक्षा संस्थानों को इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। हम सभी को देश के विकास के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देना होगा।"विद्यालय की प्राचार्या ने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही छात्राओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "यह दिन हमें संविधान के मूल्यों और हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करने का संदेश देता है। हमें इन आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।"कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की को-ओर्डिनेटर लता आसनानी ने आभार व्यक्त करते हुए छात्राओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि "यह दिन हमें संविधान के मूल्यों और हमारे देश की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करने का संदेश देता है। हमें इन आदर्शों को अपनी दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए।"समारोह के अंत में छात्राओं और अतिथियों को मिठाइयां वितरित की गईं। यह आयोजन हर किसी के दिल में देशभक्ति और प्रेरणा का बीज बोने में सफल रहा।चिल्ड्रेन्स होप इंडिया गर्ल्स स्कूल का यह गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति निष्ठा का एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है।
0 Comments:
Post a Comment