728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर पुर्णाहुति के बाद अखंड रामचरित मानस का शुरू हुआ पाठ

AJAY CHOUKSEY M 9893323269

संत हिरदाराम नगर :- नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर पुर्णाहुति के बाद अखंड रामचरित मानस का शुरू हुआ पाठ

संत हिरदाराम नगर - सैनिक कॉलोनी स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर 17 जनवरी से 23 जनवरी तक श्री हनुमान महाराज और श्रीराम दरबार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। आयोजन के पांचवे दिन वेदाचार्य पंडित अनिल रूद्र महाराज, कार्यक्रम के ब्रम्हा हरिशंकर तिवारी,
उज्जैन महाकाल से आचार्य चेतन्य स्वरूप महाराज, पंडित मिथुन शर्मा, पंडित जीवन प्रसाद तिवारी, पंडित दीपक मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार से आवाहित देवता पूजन, श्री हनुमंत आचार्य सहस्त्र पदार्थाे द्वारा महाआहूति सम्पन्न करवाई

पुर्णाहुति के बाद अखंड रामचरित मानस का पाठक कथा व्यास राम मोहन शास्त्री के सानिध्य में प्रारंभ किया गया। मुख्य रूप से यजमान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विष्णु विश्वकर्मा ने कार्यक्रम के समस्त आचार्यो को तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि 22 जनवरी को विशाल भण्डारा और 23 जनवरी को कीर्तन के बाद आयोजन का समापन किया जाएगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- नुक्कड़ वाली माता मंदिर पर पुर्णाहुति के बाद अखंड रामचरित मानस का शुरू हुआ पाठ Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com