728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया

संस्कार विद्यालय में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जयंती के अवसर पर कोटि-कोटि नमन करते हुए उनकों श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कर्नल नारायण पारवानी, संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी, सचिव बसंत चेलानी, कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के छाया चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने जय हिन्द के नारों के साथ कहा कि आज हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती मनाने के लिए उपस्थित हुए है, आपको षिक्षा के साथ-साथ देषभक्तों के बारे में भी जानकारी होना आवष्यक है। और सुभाष चंद्र बोस जी भारत की शक्ति आकांक्षा प्रेरणा और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करने की अदम्य भावना के प्रतीक थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कर्नल नारायण पारवानी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के नाम के आगे नेताजी लगाया जाता है जो लोगो द्वारा उनको दिया गया उपनाम है। उनके आदर्षों, नेतृत्व क्षमता, जोषीले भाषण, देष भक्ति के नारे आज भी याद किये जाते है। जय हिन्द का नारा भी उन्ही का दिया हुआ है। उन्हें साहस और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है इसलिए उनकी जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई जाती है। संस्था के अध्यक्ष सुषील वासवानी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी को जयंती की बधाई दी। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की वीरगाथा एवं उनके द्वारा गाया गया राष्ट्रगान प्रदर्षित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य आर.के. मिश्रा, प्रधानाचार्या मृदुला गौतम, कोर्डिनेटर सीमा शर्मा, समस्त षिक्षक-षिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।


                                                           


  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- संस्कार विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें याद किया गया Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com