728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानन्दजी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी।

AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानन्दजी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। 

भारत का स्वाभिमान जाग उठा हुजूर विधायक, रामेश्वर शर्मा संस्कार विद्यालय के 350 बच्चे विवेकानन्द जी के स्वरूप में आये।दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में मानवता का संदेश देने वाले युगपुरूष स्वामी विवेकानन्दजी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर विद्यालय के 350 विद्यार्थी स्वामी विवेकानन्द के स्वरूप में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हुजूर विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा, विशेष अतिथि समाज सेवी दीपक लालचन्दानी, संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी, सचिव बसंत चेलानी, उपाध्यक्ष सुशील वासवानी, कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव, शिक्षाविद् विष्णु गेहानी, घनश्याम थारानी द्वारा माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द एवं संत शिरोमणी हिरदाराम साहिब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलन कर किया गया। सर्वप्रथम संस्था के सचिव बसंत चेलानी ने आये हुए अतिथियों का परिचय देते हुए एवं सभी बच्चों को विवेकानन्द जयंती की बधाई देते हुए कहा कि संस्कार विद्यालय आज स्वामी विवेकानन्दमय हो गया है आज विद्यालय के लगभग 350 विद्यार्थी विवेकानन्द जी वेशभूषा में आए हैं उन्होंने कहा कि महापुरूषों की जीवनियां हमें याद दिलाती है कि हम भी उनके पदचिन्हों पर चलकर हम भी महापुरूष बन सकते है इसी उद्देश्य से विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामेश्वर शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने गुलाम भारत को स्वाभिमान के साथ विश्व में उपस्थिति दिलाई थी और ये साबित किया था कि सात समंदर पार करके भी भारत महान है और भारतवासी महान है। स्वामी विवेकानन्द ने सपना देखा था कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी और भारत विश्वगुरू बनेगा और वर्तमान समय में जो शताब्दी चल रही है वह भारत की है। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित दीपक लालचंदानी ने स्वामी विवेकानन्द जी के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानन्द मेधावी छात्र थे उनकों जो ज्ञान होता था वह अपने ज्ञान और गुणों को विद्यार्थियों के बांटते थे आप भी कोशिश करें आपके पास जो ज्ञान है उसे दूसरों में बांट सके। संस्था के अध्यक्ष सुशील वासवानी ने कहा कि आज आप स्वामी विवेकानन्द जी की वेशभूषा में है, हमें स्वामी जी का वेशभूषा के साथ उनके आचरण को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए आज संस्कार विद्यालय प्रांगण केसरिया रंग नजर आ रहा है, गीता का उपदेश सिर्फ भारत के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए संदेश है। शिक्षाविद् श्री विष्णु गेहानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा इतनी बड़ी संख्या में स्वामी विवेकानन्द स्वरूप को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया। उन्होंने कहा कि जीवन में हमें सार्थक रूप से जीना चाहिए बच्चों आपको भी स्वामी विवेकानन्द से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को सार्थक बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित घनश्याम थारानी ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने सत्य का मार्ग अपनाया उसने अपने गुरू से शिक्षा ली और शिकागो में जो भाषण दिया उससे हमें मार्गदर्शन लेना चाहिए एवं अपने अंदर ऐसे संस्कार भरना चाहिए कि आगे चलकर विवेकानन्द बन जाए। इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भागवानी, राजकुमार थावानी, शेट्टी चंदनानी, गुड्डु मेहरा, श्र सोनू रायचन्दानी, जगदीश आसवानी, सुमित अहुजा, आशोक हिमथानी, लाल ग्वालानी, शिव मिश्रा, विद्यालय के प्राचार्य आर.के. मिश्रा, प्रधानाचार्या मृदुला गौतम, कोर्डिनेटर सीमा शर्मा समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रिया थानवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के कोषाध्यक्ष चन्दर नागदेव ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को धन्यवाद देते हुए एवं उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी बच्चें स्वामी विवेकानन्द स्वरूप में आए एवं उनके विचारों को अपनाकर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया। 




  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- दीपमाला पागारानी संस्कार पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानन्दजी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com