सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233
बैरसिया :- मोदी के 71वे जन्मदिवस के चलते नमो उपवन में किया 71 पौधो का रोपण
बैरसिया।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी सेवा समर्पण अभियान के रूप में मना रही है जिसके तहत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जारी है इसी के तहत गुरुवार को भाजपा भोपाल ग्रामीण के मंडल नजीराबाद के अंतर्गत मां अंजनी आश्रम खाताखेड़ी में नमो उपवन स्थापित किया गया जिसमें भाजपा नेताओं द्वारा 71 पौधों का रोपण किया गया जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह मीणा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी राजमल कुशवाहा जिला महामंत्री लक्ष्मीनारायण शिल्पी मंडल अध्यक्ष विजय सक्सेना महामंत्री अवधनारायण मीणा सुनील मेहर सरपंच संतोष मीणा जनपद सदस्य सर्जन गौर सहित भारतीय जनता पार्टी मंडल नजीराबाद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 Comments:
Post a Comment