728x90 AdSpace

Latest News

संत हिरदाराम नगर :- सर्व कल्याण के लिए प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन।

 AJAY CHOUKSEY M 9893323269 

संत हिरदाराम नगर :- सर्व कल्याण के लिए प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन।


भोपाल। राजधानी के उपनगर बैरागढ़ स्थित सैनिक कॉलोनी नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में शारदेय नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि लोक कल्याण और कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए दुर्गा सप्तशती पाठ का संकल्प लिए गया है। संकल्प के अनुसार  प्रतिदिन शाम 4 बजे से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा, मंदिर के पुजारी पंडित रवि पटेरिया ने कहा की क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि के लिए यह पावन कार्य किया जा रहा है, जिसका लाभ सभी को प्राप्त होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।

  • Blogger Comments
  • Facebook Comments

0 Comments:

Post a Comment

Item Reviewed: संत हिरदाराम नगर :- सर्व कल्याण के लिए प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन। Rating: 5 Reviewed By: mpcgnews.com