सुनील सक्सैना (बैरसिया संवाददाता) मोबाइल नंबर 78690 02233
बैरसिया :- भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष का बैरसिया रेस्टहाउस में किया भव्य स्वागत
बैरसिया।। हालही में बने भाजपा किसान मोर्चा जिला ग्रामीण के नवयुक्त अध्यक्ष राज ठाकुर का स्वागत जगह जगह किया गया सुबह भोपाल से निकलने पर ईंटखेड़ी,दुपाडिया,रतुआ,हार्राखेडा, सोनकच्छ,गरेटिया जोड़ भैसोदा, बैरसिया रेस्टहाउस पर समर्थकों द्वारा पुष्प मालाएं पहनाकर ज़ोरदार स्वागत किया गया सुबह से समर्थक जगह जगह ठाकुर के स्वागत के लिए खड़े दिखे वहीं दांगी युवा संघ के अध्यक्ष किशोर सिंह दांगी द्वारा भैसोदा जोड़ एवं रेस्टहाउस बैरसिया में स्वागत किया गया इस अवसर पर ठाकुर ने भाजपा ग्रामीण के अध्यक्ष केदार सिंह मंडलोई, क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री, प्रदेश समिति के सदस्य एवं पुर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़, पुर्व अध्यक्ष गोपाल सिंह मीणा, पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजमल गुप्ता, जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष राजमल कुशवाहा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लिया तथा सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया स्वागत कार्यक्रम में मोजूद, भाजपा जिला ग्रामीण के उपाध्यक्ष कुवेर सिंह गुर्जर, नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सारंडा, पार्षद जितेंद्र सोलंकी, सहित भाजपा के सभी नेता कार्यकर्ता उपस्थित हुए
0 Comments:
Post a Comment