AJAY CHOUKSEY M 9893323269
संत हिरदाराम नगर :- सुदर्शन चक्र कोर के तत्वाधान में हिन्दी पखवाडे का आयोजन...
सुदर्शन चक्र कोर में "हिन्दी दिवस" के अवसर पर मानव संसाधन विकास केंद्र में हिन्दी पखवाडा दिनांक 08 सितम्बर 2021 से 22 सितम्बर 2021 तक बहुत ही धूमधाम और हर्षोउल्लास से मनाया गया। हमारे देश मे प्रतिवर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। भारतीय सेना में देश के विभिन्न राज्यों के रहने वाले सैनिक सेवारत रहते है। उनके बीच हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार और भाषा के उपयोग के उद्देश्य से हिन्दी पखवाडे का आयोजन किया जाता है । सुदर्शन चक्र कोर की विभिन्न
युनिटो मे भी हिन्दी पखवाडा मनाया गया।इस अवसर पर हिन्दी भाषा में विभिन्न प्रतियोगिताऐ और क्रिया कलापो का आयोजन किया गया।सुदर्शन चक्र कोर के तत्वाधान में हिन्दी भाषा मे निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, काव्यपाठ प्रतियोगिता और हिन्दी टंकण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओ मे सैनिको ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं के विजेता
सैनिको का हौसला बढ़ाने के लिये 22 सितम्बर 2021 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया और हिंदी पखवाड़े की समाप्ति की घोषणा की गई ।
0 Comments:
Post a Comment